11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ अब तक कई थिएटर्स में लगी हुई है, जबकि 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘जवान’ भी अभी तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी है और इसी बीच 28 सितंबर को रिलीज हुई ‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ भी रिलीज हुई। ‘फुकरे 3’ तो ‘गदर 2’ और ‘जवान’ के आगे टिक गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘द वैक्सीन वॉर’ का बहुत बुरा हाल देखने को मिल रहा है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड के 2 सुपरस्टार शाहरुख खान और सनी देओल का जलवा देखते ही बन रहा है, एक तरफ जहां पिछले 2 महीने से सनी की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करती आ रही है, तो वहीं शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का भी अब तक छाई हुई है। इसी बीच रिलीज हुई हुईं 2 नई फिल्में ‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ में बॉक्स ऑफिस पर ‘द वैक्सीन वॉर’ की स्थिति बहुत खराब रही और यह फिल्म ‘गदर 2’, ‘जवान’ और ‘फुकरे 3’ के बीच दब कर रह गई। द-वैक्सीन वॉर 28 सितंबर 2023 को रिलीज हुई यह एक मेडिकल ड्रामा फिल्म है, जो विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित है। यह भारत में ण्ध्न्न्घ्D-19 महामारी के दौरान कोवैक्सिन के विकास के बारे में बताता है, इसके निर्माण में शामिल वैज्ञानिकों के प्रयासों पर प्रकाश डालता है। यह भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के प्रोफेसर बलराम भार्गव की पुस्तक ‘गोइंग वायरल’ पर आधारित है। फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन, अनुपम खेर, गिरिजा ओक, निवेदिता भट्टाचार्य, सप्तमी गौड़ा और मोहन कपूर हैं। विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार, 10 करोड़ में बनकर तैयार हुई इस फिल्म के खाते में अब तक सिर्फ 8.88 करोड़ रुपये ही आ पाए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पीट चुकी है। फुकरे 3 एक कॉमेडी फिल्म है, जो मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित है। यह फिल्म फुकरे प्रâेंचाइजी की तीसरी किस्त और फुकरे रिटर्न्स (2017) की अगली कड़ी है। इसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार शामिल हैं। ‘फुकरे 3’ को 28 सितंबर को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने अब तक 91.91करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो एटली द्वारा सह-लिखित और उनकी पहली हिंदी फिल्म के रूप में निर्देशित है। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है। फिल्म में शाहरुख खान पिता और पुत्र के हमशक्ल की दोहरी भूमिका में हैं, जो समाज में भ्रष्टाचार को सुधारने के लिए मिलकर काम करते हैं। नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण (कैमियो), प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च हुए और अब तक इसकी कुल कमाई 1103.63 करोड़ पहुंच गई है। गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सनी देओल की यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और निर्मित और शक्तिमान तलवार द्वारा लिखित है। यह ‘गदर: एक प्रेम कथा (2001)’ की अगली कड़ी है, जिसमें सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं। 60 करोड़ में बनकर तैयार हुई इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 690.54 करोड़ बताया जा रहा है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
‘जवान’, ‘गदर 2’ और ‘फुकरे 3’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर दब गई 1 बड़ी फिल्म



