Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजलसा-ए-मेराजुन्नबी सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम का हुआ आयोजन

जलसा-ए-मेराजुन्नबी सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के मोहल्ला सुतहट्टी बाज़ार में औलिया सीरत कमेटी के तत्वावधान में जश्न-ए-मेराजुन्नबी सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम एवं कौमी यकजहती जलसा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता औलिया सीरत कमेटी के संरक्षक अनवारुल हक़ गुड्डू ने किया। जलसे की शुरुआत मोहम्मद मेराज ने तिलावत-ए-क़ुरआन से किया नात-ए-नबी मोहम्मद दानिश अंसारी ने पेश किया। जश्न-ए-मेराजुन्नबी को खेताब करते हुए मौलाना सलमान क़ासमी बलियावी ने कहा कि शब ए मेराज में अल्लाह ने अपने नबी हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम को आसमान पर बुलाकर नमाज़ तोहफ़ा के तौर पर दिया जो बन्दे को अल्लाह से क़रीब करने का एक माध्यम है नमाज़ अहम इबादत है इसलिये मुसलमानों को चाहिए कि नमाज़ की पाबंदी करें। निखिलेश सिंह ने कहा कि शीराज़ ए हिन्द जौनपुर की पावन धरती ऐतिहासिक होने के साथ साथ गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल भी पेश करती है जहाँ हिन्दू मुस्लिम आपस में मिलकर रहते हैं और एक दूसरे के कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हैं। इस अवसर पर डॉ.जावेद अहमद पप्पू, फ़िरोज़ अहमद पप्पू, हफ़ीज़ शाह, सरताज सिद्दीक़ी, लाल मोहम्मद राईनी, शहज़ादे अंसारी, मनोज मौर्या, डॉ.अर्शी नवाज़, राजा नवाब, अंसार इदरीसी, नेयाज ताहिर शेखू, अज़ीम जौनपुरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन कमालुद्दीन अंसारी ने किया अंत में औलिया सीरत कमेटी के महासचिव मोहम्मद तबरेज़ ने समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया।