Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजयंती पर याद किये गये पं.दीनदयाल उपाध्याय

जयंती पर याद किये गये पं.दीनदयाल उपाध्याय

जौनपुर धारा, जौनपुर। ‘एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक, शुचिता के आधार स्तंभ, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्र ऋषि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक व कुशल संगठनकर्ता थे। उनके जैसी महान विभूति का जन्म हिंदुस्तान में हुआ यह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।उक्त व्यतव्य जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सेक्टर हुसेनाबाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा। संगोष्ठी का आयोजन पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर खरका कॉलोनी स्थित दीनदयाल पार्क पर किया गया। पं.दीनदयाल की जयंती भाजपा जौनपुर नगर दक्षिणी के सभी बूथों पर मनाई गई। बूथ पर मनाए जाने वाली जयंती में सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, नगर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पं. दीनदयाल की मान्यता थी कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पूर्व विधायक हरिश्चंद्र सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बताया कि जब पंण्डित जी को 1968 में जनसंघ के अध्यक्ष पद पर बैठाया गया तो जनसंघ का संदेश लेकर वह दक्षिण भारत तक गए और लखनऊ से राष्ट्र धर्म नामक पत्रिका का संपादन कर जनसंघ और अपने विचारों को घर-घर तक पहुंचाया। उक्त अवसर पर लोकसभा संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह त्यागी ने किया। आए हुए अतिथियों का आभार नगर उपाध्यक्ष डॉ कमलेश निषाद ने प्रकट किया। संगोष्ठी के पूर्व भाजपा जौनपुर नगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में खरका कॉलोनी स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और स्वच्छता कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला महामंत्री इं.अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री रविंद्र सिंह’राजू दादा’, श्याम मोहन अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, सरस गोंड, सुधांशु सिंह, नीरज सिंह, अतुल पांडे, रोहित सिंह भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, जय विजय सोनकर, बसंत प्रजापति, मनोज तिवारी, राजेश कन्नौजिया, राजेश गुप्ता, सतीश सिंह त्यागी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।