Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मना महाविद्यालय का दसवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मना महाविद्यालय का दसवां वार्षिकोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्सा बेलापार में धर्मा देवी महाविद्यालय दसवां वार्षिकोत्सव बडे धूमधाम से संम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने बच्चों को संम्बोधित करते हुए कहा कि धर्मा देवी महाविद्यालय की स्थापना इस ग्रामीण क्षेत्र जिस उद्देश्य से की गई है। उसके पिछे सिर्फ शिक्षा देना ही नहीं बल्कि इस विद्यालय के बच्चों से उम्मीद है कि शिक्षा ग्रहण करना ही आपकी जिम्मेदारी नहीं है। यहां का शिक्षा ग्रहण करके आपको डीएम, एसपी, डाक्टर, इन्जीनियर, वैज्ञानिक, जज, बनना है और अपने जिले का नाम रोशन करना है। तभी इस धर्मा देवी महाविद्यालय स्थापना करने वाले का सपना साकार होगा। आप जैसे बच्चों से ही इस देश का भविष्य निर्भर है। शिक्षा वो ताकत है जो दुनिया के हर मुकाम हासिल कर सकते है लेकिन अगर आपके पास शिक्षा नहीं है तो सारी संम्पदा बेकार है। वहीं बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया गया। प्रबंधक विकास यादव ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर संम्मानित किया और कहा कि इस धर्मा देवी महाविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य केवल इतना ही था कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के पढाई मे कठिनाई होती थी और इस क्षेत्र में शिक्षा की बहुत कमी थी। मेरे नाना स्व.सहदेव राम यादव के प्रेरणा और आशीर्वाद से इस महाविद्यालय का स्थापना कर सका और आगे इस महाविद्यालय में और भी शिक्षा बढा़ने का प्रयास करता रहूंगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी, सूर्यभान यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से ठाकुर दिन यादव, डॉ.सुधीर श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा तोशिका श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, प्रभात यादव, मनोज कुमार, अरविन्द कुमार यादव, सुनील मौर्या, मंगला यादव, अतुल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।