Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविचार बदलने मात्र से ही जीवन में बदलाव सुनिश्चित है : तरुन...

विचार बदलने मात्र से ही जीवन में बदलाव सुनिश्चित है : तरुन शुक्ल

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के सावित्री कॉन्वेंट स्कूल अम्बेडकर तिराहा कचहरी रोड के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी सहयोगी संगठनों की बैठक संपन्न हुई। अतिथियों द्वारा भारत माता एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चंद्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का आरम्भ किया। बैठक के मुख्य वक्ता तरुण शुक्ला प्रांतीय महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी प्रांत एवं डॉ.वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद काशी प्रांत उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता राकेश श्रीवास्तव विभाग अध्यक्ष एवं संचालन चंद्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार एवं आगामी कार्यक्रम की योजनाओं पर विशेष चर्चा रही। श्रीशुक्ल ने कहा की विचार बदलने मात्र से ही जीवन में बदलाव सुनिश्चित है, परंतु विचार के साथ ही कर्म को प्रधानता देना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जैसी मानसिकता व्यक्ति विशेष की होती है, उसी प्रकार संगठन का भी निर्माण होता है। जहां आज संपूर्ण हिंदू समाज उच्च नीच बड़ा छोटा अमीरी गरीबी का दंश झेल रहा है। आपसी वैमश्यता के कारण समाज बटता जा रहा है, हमें उनका सहयोगी बनकर एक जुटता की भावना को उत्पन्न करना होगा। राष्ट्र और धर्म के प्रति एक अवधारणा हो जिसके अनुरूप ही कार्य करना होगा। द्वेष पूर्ण वातावरण को खत्म कर आपसी प्रेम सौहार्द को बढ़ावा देना होगा। जिससे हम पूर्णता सुदृढ़ धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर अखंड भारत की परिकल्पना को पूर्ण कर सकते है। बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण दत्त दुबे, कुंव्ार जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद, महेंद्र यादव जिला अध्यक्ष मछलीशहर, जितेंद्र बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष राबद, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला मंत्री रावद, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री अहिप, सपना पाठक जिला उपाध्यक्ष रा.ओजस्वनी परिषद, रमेश मिश्रा विभाग उपाध्यक्ष, नागेंद्र सिंह विभाग उपाध्यक्ष अहिप, विनय मौर्य जिला उपाध्यक्ष हिंदू एडवोकेट फोरम, सूरज अग्रहरि मीडिया प्रभारी, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव विभाग उपाध्यक्ष अहिप, विजय जय बाबा सिंह, सत्यवान सिंह जिला उपाध्यक्ष सहित जिला व विभाग के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।