जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पटटीचकेसर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के पटटी चकेसर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर चलें लाठी डंडे चले जिसमें 48 वर्षीय कर्मजीत पुत्र उदयराज, 55 वर्षीय अमरजीत पुत्र उदयराज, 40 वर्षीय मुकेश पुत्र रामदुलार, 22 वर्षीय प्रेमलता पत्नी विजय कुमार, 45 वर्षीय रामचरितर पुत्र रामदुलार, 30 वर्षीय रमाशंकर पुत्र संतलाल, 60 वर्षीय लालमन पुत्र अब्बू, 55 वर्षीय नीमा पत्नी लालमन, 55 वर्षीय अनारा पत्नी तिलक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
जमीनी विवाद में मारपीट, 9 घायल

Previous article

