जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला मुख्यालय पर हो रहे दो दिवसीय 45वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सत्रारम्भ के दिन शिक्षा क्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान विविध खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना लोहा मनवा दिया। बेसिक स्कूलों के 17,18नवम्बर (दो दिवसीय) खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग खो खो व कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय कोटिया की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जूनियर वर्ग बालक 600मीटर दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ा के अनिकेत ने गोल्ड मेडल हासिल कर एथलेटिक्स की पहली ही प्रतियोगिता में क्षेत्र का परचम लहराया। कुश्ती बालक वर्ग 25 व 30किग्रा भारवर्ग में प्राथमिक विद्यालय कोटिया व 40 व 45 किग्रा भारवर्ग में कोहड़ा ने गोल्ड मेडल तथा 35 किग्रा भार वर्ग में सुकर्णा कला ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वहीं कुश्ती बालिका वर्ग में 25 और 30 किग्रा में कोटिया व 40-45भार वर्ग में कोहड़ा गोल्ड मेडल, तथा 35 किग्रा में अशोकपुर कला सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। एक तरह से पूरी कुश्ती में सुइथाकला के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जूनियर वर्ग के लम्बी कूद बालिका में अशोकपुरकला सिल्वर मेडल और सुइथाकला ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य समेत पंकज सिंह,रवींद्र भाष्कर, डॉ.रणंजय सिंह, उमेश चन्द्र यादव समेत अन्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों व कोच राकेश यादव और खेल अनुदेशको को बहुत बहुत बधाई दिए।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता के सत्रारम्भ में सुइथाकला का दबदबा

Previous article
Next article


