जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में आलू की खेती बडे पैमाने पर की जाती है, जिसके दृष्टिगत निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ.प्र.लखनऊ द्वारा रबी मौसम 2023-24 हेतु जनपद को 300 कुन्तल आलू आवंटित किया गया। आलू बीज की श्रेणी आधारित प्रथम (सीड साइज) आवंटित आलू की मात्रा 198.50(कुंतल) में वर्ष 2023-24 हेतु आलू बीज का उत्पादन लागत के आधार पर प्रस्तावित विक्रय दर 3325 रु.(प्रति कु0), आधारित प्रथम 101.50 में, आधारित प्रथम 2655रु.(प्रति कु0) सफेद एवं लाल आलू बीज प्रजातियों की विक्रय दरे एक समान है। उन्होंने कृषको के मध्य आलू बीज वितरण के समय फोटो, आधार कार्ड, खतौनी की (छायाप्रति) जमा कराना अनिवार्य होगा। आलू बीज वितरण नकद मूल्य पर ’’प्रथम आवक प्रथम पावक’’ के आधार पर किया जायेगा, किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय अथवा रविन्द्र कुमार सिंह मो.न.8795019712 पर सम्पर्क कर सकते है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जनपद को 300 कुन्तल आलू आवंटित
Next article

