जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के क्रम में राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान लखनऊ द्वारा एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञों की टीम द्वारा शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सुजानगंज पर विकासखण्ड में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर उपकरण एवं उपस्कर वितरित किया गया।पुरस्कार वितरण आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी उपस्थित रहीं। सांसद ने शासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की सराहना की। आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रों द्वारा अपने विशिष्ट प्रतिभा का उच्च स्तर पर प्रदर्शन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ.गोरखनाथ पटेल द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज, जिला समन्वयक समिति शिक्षा, अभिभावाक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
ब्लाक संसाधन केंद्र पर 105 दिव्यांग छात्रों को वितररित किया उपकरण


