Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर61 पार्थना पत्रों में 5 का मौके पर निस्तारण

61 पार्थना पत्रों में 5 का मौके पर निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में कांशीराम सामुदायिक भवन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर कुल 05 शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रार्थना पत्रों को देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर ही समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई हैं, मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारी को कहा कि जितने भी भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है की जमीन संबंधी मामलों का तत्काल निस्तारण कराएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ऋषभ देशराज पुण्डरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।