Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरजन शिकायतों को दें प्राथमिकता : जिलाधिकारी

जन शिकायतों को दें प्राथमिकता : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने शीतला धाम चौकिया में पूजा अर्चना के उपरान्त जनपद के कोषागार में पदभार ग्रहण किया। इसके उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और परिचय प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का आवेदन लम्बित न रहे। समयार्न्तगत आवेदन का निस्तारण कर दिया जाए। शासन की जो भी प्राथमिकताएं है, जिनके आधार पर जिले की प्रगति का निर्धारण होता है। उसमे सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जनपद किसी भी बिंदु पर पीछे न रहे। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस तथा जनसुनवाई में आए मामले का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि अस्पतालों में डॉक्टर तथा उपकरणों की उपलब्धता रहे। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि आवेदन लंबित ना रहे, पात्र व्यक्तियों को सभी प्रकार के पेंशन का लाभ मिलना चाहिए।