जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पूरे जिले में गांव पंचायत से लेकर नगरी क्षेत्र तक जगह जगह जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने विभिन्न जन पंचायत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जनता से संवाद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में जितने लाभकारी योजना चलाई गई भाजपा ने सबको बन्द और शिथिल करने का काम किया। भाजपा सरकार ने तो देश के खुशहाली को नफरत मे बदलने का काम किया। आज भाजपा सरकार अग्रेजों की तरह देश को बांटने का काम कर रही है। जन पंचायत में मुख्य रूप से निवर्तमान जिला महासचिव अंखड यादव, राहुल त्रिपाठी, कमालुद्दीन अंसारी, अजमत अली, सरफराज अंसारी, जफर अहमद सिद्दीकी आशीष जयसवाल, घनश्याम यादव, अजय प्रजापति, हफीज शाह आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
जन पंचायत कार्यक्रम का सपा ने किया आयोजन

Previous article

