जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 बमैला के प्राथमिक विद्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन कर शिलाफलकम की स्थापना नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी सोनकर तथा नगर अधिशासी अधिकारी डॉक्टर अनुपम सिंह की उपस्थिति में लगाया गया। इस दौरान सभी वार्डों के सभासद उपस्थित रहे। नगर पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी शिव प्रसाद राय, शहीद श्री चंद एवं आजाद हिंद फौज के सिपाही स्व. हाजी नजीर अहमद, हाजी मोहम्मद अयूब, हाजी वहीद और हाजी जलालुद्दीन के परिवार के सदस्यों को नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी सोनकर एवं उनके पति दिनेश सोनकर द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी डॉक्टर अनुपम सिंह ने शहीदों के बारे में विद्यालय के छात्रों को बताया साथ ही स्वतंत्रता सेनानी शिव प्रसाद राय के परिवार के सदस्य सतीश राय द्वारा शहीदों की याद में कर चले हम फिदा जानो तन साथियों गीत गाया। मेरी माटी मेरा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण के साथ उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को हाथ में मिट्टी लेकर शपथ दिलाई गई। इस दौरान नगर पंचायत सभासद डीपी पाल, अतीक अहमद, मोहम्मद आसिफ, शीशवंत सिंह, अजीत विश्वकर्मा, अमन कुमार, अमित अहमद, मनोज कुमार, लल्लन प्रताप सिंह, सिकंदर यादव, सनी गुप्ता, छगनलाल, मनीष कुमार, हरेंद्र कुमार बिंद, नहर यादव, रविंद्र यादव इत्यादि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के याद में लगाया गया शिलापट्ट

Previous article

