Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना

जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों व मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं आम जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग 15 से 31 दिसम्बर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मना रहा है। जिसके अन्तर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ’’सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’’ के शुभारम्भ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने प्रतिभाग किया। समारोह को मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्बोधित कर सड़क सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किया। उपस्थित समस्त व्यक्तियों को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ-साथ कुवर हरिवंश सिंह नर्सिंग कालेज के लगभग 100छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित स्लोगन झण्डा के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से एआरटीओ कार्यालय तक पैदल मार्च कर आम जनमानस को जागरूक किया गया। उक्त समारोह में पुलिस अधीक्षक यातायात देवेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, इन्दू यादव कोऑर्डिनेटर कुंवर हरिवंश नर्सिंग कालेज एवं अम्बिका प्रसाद, प्रधान सहायक तथा परिवहन विभाग व यातायात विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।