Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछितौना गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

छितौना गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव के पंचायत भवन पर शनिवार की सुबह ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संघन स्वास्थ्य एवं संचार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर कैंप लगाकर लोगो की निःशुल्क जांच की गई। शिविर विशेष कर देश-विदेश से आये प्रवासी लोगो की जांच परीक्षण के लिए लगाया गया था। जिसमें सभी सामान्य रोंगो के साथ-साथ एच.आई.वी, विजीरायरल एच.टी.आई, की जांच एक साथ करने के साथ ही सभी सामान्य रोंगो पर वरीयता दी गई। वही समाचार लिखे जाने तक 150 मरीजों जाँच परीक्षण कर दवा वितरित किया गया था। इस अवसर पर डॉ सौरभ तिवारी ऑफ्टो, मिलन एचआईवी काउंसलर, साहब लाल लैब सहायक, भारतीय जन सेवा आश्रम टी.आई.जौनपुर मैनेजर प्रमोद कुमार, सुपरवाइजर अजीत कुमार, प्रधान प्रतिनिधि फौजी सुबास यादव, किरन यादव, नीलम देवी एस.टी.आई काउंसलर सविता मौर्या, संजय सरोज, विशाल मौर्य, पंचायत सहायक प्रियंका यादव, आनंद सरोज, वेद प्रकाश मौर्य के साथ तमाम ग्रामीण निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में भाग लिये।