जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान 159 फरियादी तहसील सभागार पहुंचकर अपनी फरियाद सुनाये। मौके पर 11 फरियादियों का निस्तारण किया गया तथा शेष फरियादियों के हाथ मायूस लगी। उपजिलाधिकारी ने शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिया। बता दें कि ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।इस अवसर पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, खण्ड विकास अधिकारी समेत तमाम राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
केराकत तहसील सभागार परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

Previous article

