जौनपुर धारा, नेवढ़िया। हिमताज महाविद्यालय में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजक चंद्रशेखर यादव थे। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर बैजनाथ तिवारी ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को प्रारंभ किया। विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण प्रदूषण उनसे होने वाली हानियां, अम्लीय वर्षा से बदरंग होता ताजमहल, किडनी और श्वसन तंत्र की क्रिया विधि उनसे होने वाले रोग ग्लोबल वार्मिंग, डीएनए मॉडल, सोलर सिस्टम का प्रयोग कोशिका तंत्र हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर आदि प्रोजेक्ट बनाए जिसका प्राचार्य ने बारी बारी से निरीक्षण कर सभी से प्रश्न किए और विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। जिसमें रोशनी दुबे प्रथम अंजली यादव द्वितीय और लता जायसवाल तृतीय रही। कार्यक्रम में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने शरीर को रोगों से मुक्त करने एवं खत्म होने वाले संसाधनों का कम प्रयोग करने पर जोर दिया गया। सभी विद्यार्थियों को कालेज के प्रबंधक जगदीश पांडे ने शुभकामनाएं दिया और भविष्य में इससे भी अच्छा करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में राम जियावन, सूबेदार सिंह, सुभाष त्रिपाठी, चंद्रशेखर यादव, सचिन प्रताप, यादवेंद्र दिनेश तिवारी (प्रबंधक प्रतिनिधि) राजेश दुबे सत्यनारायण, हर्षित एवं शुभम मौर्या (सेक्टर मजिस्ट्रेट) के अलावा विद्यालय के सभी छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन

Previous article
Next article

