Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरछात्राओं और महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार

छात्राओं और महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय चौराहे के बगल पिलकिछा रोड पर स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं व महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले मनचला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया। उक्त मार्ग पर राह चलती छात्राओं व महिलाओं पर फब्तियां कसने का मामला पुलिस तक कई बार पहुंच चुका था। जब तक पुलिस दबिश को पहुंचती मनचला फरार हो जाता था। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर सादे भेष में महिला कांस्टेबल के साथ पहुंची पुलिस ने उसे राह चलती महिला पर फब्तियां कसते समय ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फुन्नन गौतम निवासी नकबी पिलकिछा बताया।