Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकेराकत में दिन दहाड़े हुई दो लाख रूपये की लूट

केराकत में दिन दहाड़े हुई दो लाख रूपये की लूट

  • पल्सर बाइक से पहुंचे बदमाशों ने बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान को बनाया निशाना
  • दुकानदार की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, केराकत। मंगलवार को नए कोतवाल रामजनम यादव के चार्ज लेते ही बदमाशों ने उन्हें तगड़ी चुनौती दे डाली। बदमाश थाना परिसर से महज दो सौ मीटर दूर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान से दिन दहाड़े दो लाख रूपये लूट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दुकानदार सुबाष यादव की तहरीर पर कोतवाली थाना पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मनियरा गांव के सुबाष यादव की गांव के मोड़ के पास जरायत पट्टी पुरवा में विशाल नाम से बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान है। दुकानदार के अनुसार ग्राहकों से उन्हें लगभग दो लाख रूपये मिले थे जिसे वे अपने गल्ला बॉक्स में रखे थे। दोपहर में बैंक में जमा करने जाना था। बैंक जाने से पहले वे लघुशंका के लिए दुकान के पीछे चले गए। उसी दौरान दो युवक पल्सर मोटरसाईकिल से उनकी दुकान पर पहुंचे और गल्ला बॉक्स से नोटों की गड्डियाँ निकाल कर जाने लगे। दुकानदार सुबाष ने बताया कि जब दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर जाने लगे तब उनकी नजर पड़ी। भागते समय पीछे बैठे बदमाश के पास से एक गड्डी जमीन पर गिर गई तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके दुकान में लूट हो गई। सुबाष के अनुसार ज़ब तक वे चिल्लाते और उनके पास पहुंचते तब तक पीछे बैठा बदमाश नोट की गिरी गड्डी उठाकर बाइक से सिहौली चौराहे की ओर भाग गए। दुकानदार ने बताया कि उन्होंने तत्काल अपने पड़ोसी दुकानदारों और अन्य सहयोगियों के साथ बदमाशों पीछा किया लेकिन दोनों लापता हो गए। उन्होंने बताया कि वे बदमाशों का चेहरा नहीं देख पाए। थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर दिन दहाड़े हुई लूट की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना में हड़कम्प मच गया। नवागत कोतवाल और क्राइम इंस्पेक्टर आदि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दुकानो में लगे सीसी टीवी देखने पर दो युवक पल्सर से जाते हुए दिखाई पड़े हैं। बाइक चलाने वाले युवक ने नीला शर्ट और गले में सफ़ेद रंग का गमछा लपेटे था जबकि पीछे बैठे युवक ने लाल रंग की शर्ट पहनी थी। दोनों बिना हेलमेट के थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। दुकानदार सुबाष यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में तैनात कोतवाल जयप्रकाश यादव को लापरवाही के चलते बीती रात लाइन हाजिर कर दिया है। नए कोतवाल रामजनम यादव ने मंगलवार को चार्ज लिया है। उनके चार्ज लेते ही लूट की घटना ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।