Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरछात्रवृत्ति स्वीकृत समिति की बैठक संपन्न

छात्रवृत्ति स्वीकृत समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। उक्त बैठक में सभी वर्गो के पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत सन्देहास्पद डाटा पर कार्यवाही के सम्बन्ध में चर्चा की गई। सभी वर्गा के पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत राज्य इकाई, एनआईसी, लखनऊ द्वारा प्राप्त कराये गये सन्देहास्पद डाटा पर कार्यवाही हेतु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पिछड़े वर्ग के कुल 6466डाटा, सामान्य वर्ष के कुल 4418डाटा, अनुसूचित वर्ग के कुल 1403डाटा, अनुसूचित जनजाति के कुल 5डाटा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कुल 549डाटा को जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत/अस्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।