Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरछात्र की नदी में डूबने से मौत

छात्र की नदी में डूबने से मौत

  • लाश खोजने वाले गोताखोर की भी डूबने से मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली के मोहल्ला हमाम दरवाजा स्थित मदरसा नसिरिया अरबी कॉलेज में शिक्षा ले रहे छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। आजमगढ़ जनपद के दरियापुर गांव निवासी उमे फरवाह ने अपने 17वर्षी पुत्र मोहम्मद शीश को मजहबी पढ़ाई हासिल करने के लिए मदरसे में नाम लिखवाया था। बच्चों को पढ़ने के लिए उक्त महिला पुरानी बाजार में किराए का कमरा भी लेकर रहती थी। शीश अपने मदरसे के साथियों के साथ शुक्रवार को लाल तालियां मोहल्ले में स्थित गोमती नदी तट पर बजरंग घाट गया। बजरंग घाट पर वह अपना कपड़ा उतार कर नदी में नहाने चला गया और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। उसके साथ आए अन्य बच्चों ने मदरसे में जाकर उसके डूबने की खबर बताई। मदरसे के प्रिंसिपल द्वारा इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस देर रात तक छात्र की लाश तलाश करती रही लेकिन उसकी लाश अब तक नहीं मिल सकी है। अजीब बात है कि शीश की लाश तलाश में गए पांच गोताखोरों में से कर अपने घर वापस लौट आए और उसी में एक गोताखोर हरी पुत्र सभाजीत 45 वर्ष निवासी जोगियापुर थाना कोतवाली जो शीश की लाश निकालने के लिए गया था अपने साथियों को छोड़कर गोमती नदी में रही नाव पर सो गया और अधिक शराब पीने के कारण वह नदी में गिरकर डूब कर उसकी भी मौत हो गई। गोताखोर होरी उर्फ भूवर निषाद की भी लाश का अब तक पता नहीं चल सका है। शनिवार सुबह उसके परिवार के लोग सराय पोखता पुलिस चौकी पर पहुंचकर डूबे हुए व्यक्ति की लाश निकलवाने की मांग करने लगे। सूत्र बताते हैं कि होरी निषाद ने लाश निकालने के नाम पर अच्छा खासा पैसा वसूल कर क्षमता से अधिक शराब पी लिया और नाव पर सोकर पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।