रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए टिकट के रेट तय कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स के लिए ऑफर भी दिया गया है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से प्रेस कांप्रâेंस में इसकी जानकारी दी गई। इंटरनेशनल मैच में स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स को 300 रुपए में टिकट दिए जाएंगे। इसके लिए आईडेंटिटी कार्ड दिखाना होगा। स्टूडेंट्स के लिए मैनुअल टिकट बेचे जाएंगे। इसके अलावा 500, 1000, 1250 और 1500 रुपए के टिकट रखे गए हैं। इसके बाद सिल्वर 5000, गोल्ड 6000, प्लेटिनम 7500 और कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 10 हजार में मिलेगी। पहले चार दिन टिकट ऑनलाइन घर तक मिलेगी। 21 जनवरी को पहली बार रायपुर में इंटरनेशनल मैच का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुरक्षा के मद्देनजर 500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। पार्किंग की व्यवस्था एनआरडीए द्वारा की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ बैठक हो चुकी है। इंटरनेशनल मैच के दौरान खाने-पीने की वस्तुओं के रेट भी तय किए गए हैं। इसके मुताबिक 2 पीस समोसा 50 रुपए में मिलेगा। एक पीस पेटीस 30 में और दो पीस कचौरी की कीमत 40 रुपए तय की गई है। 100 रुपए में राजमा और छोले चावल बिकेगा। अधिकारियों ने बताया कि पानी प्रâी होगा।
― Advertisement ―
मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
छत्तीसगढ़ में पहले इंटरनेशनल मैच के लिए टिकट्स के रेट तय

Previous article

