Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरछठ पूजा की तैयारियों में जुटे लोग, सजी फल की दुकानें

छठ पूजा की तैयारियों में जुटे लोग, सजी फल की दुकानें

  • नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हो रहा लोकआस्था का पर्व

जौनपुर धारा, जौनपुर। दीपावली त्योहार के बीतते ही लोगों में लोकआस्था के महापर्व छठ का रंग चढ़ने लगा है। प्रकाश पर्व दीपावली के बाद 17 नवम्बर को नहाय खाय के साथ महापर्व की शुरुआत होगी। छठ पूजा को लेकर शहर में चहल-पहल बनी हुई है। पूजन सामग्री की शहर में तमाम छोटी-बड़ी दुकानें सजी हुई हैं।

आश्विन से कार्तिक मास त्योहारों का मास है, और दीपावली के बाद अब लोग लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में जुट गए हैं। लोग पहले से ही लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस साल पूजा सामग्री से लेकर सूप, टोकरी, दीये और धूप गमला आदि की कीमतों में इजाफा हुआ है। बावजूद इसके लोकपर्व छठ के प्रति लोगों की आस्था अब भी वही है। खरीदारों की संख्या में इजाफा से दुकानदार बेहद उत्साहित हैं। डाला छठ को लेकर सजे बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। एक से एक डिजाइनर सूप के अलावा दउरा, टोकरियों की खरीदारी अंतिम चरण में है। पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी महिलाएं खरीदारी में लगी हैं। बढ़ती महंगाई के बीच छठ पूजन के मद्देनजर सुटहट्टी बाजार, सब्जीमण्डी, कोतवाली चौराहा, ओलन्दगंज, सहित कई जगहो में दुकानें लगी हैं। छठ पर्व शुरू हो रहा है, जो 20 नवम्बर तक चलेगा। नहाए खाए से शुरू होने वाले पर्व का पारण 20 नवम्बर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ होगा। खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला प्रतिभा और सरोज देवी ने बताया कि महंगाई बढ़ गई है, जिससे पूजा सामग्री महंगी मिल रही है। बावजूद इसके पूजा करनी है तो सामान खरीदना ही पड़ेगा। प्रत्येक त्योहार की तरह इस पर्व पर भी ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइनर सूप के अलावा आकर्षक रैंपर वाली फल से भरी टोकरियां भी बाजार में हैं। छठ पूजा के लिए कोसी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, डगरा, गन्ना, नारियल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामान की खरीदारी हुई। पूजन सामग्री के साथ महिलाओं ने साड़ी और शृंगार के सामानों की दुकानों पर भीड़ रही।