Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोड़िला बाजार में रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ

गोड़िला बाजार में रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ

जौनपुर धारा, शाहगंज। बीबीगंज चौकी अंतर्गत गोड़िला फाटक बाजार मे श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के तत्वाधान में गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू किया गया। रामलीला मंचन शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के ताखा पश्चिम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी बांकेलाल राजभर रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रभु श्री राम का चरित्र मर्यादा पुरषोत्तम का था। उन्होंने सदैव अपनी मर्यादा में रहकर समाज को सीख देने का काम किया। सदैव सत्य पर चलकर उन्होंने कुरीतियों का नाश किया। शबरी के झूठे बेर खाकर उन्होंने जात पात ऊंच नीच को आडंबर बताकर इसको खत्म करने का संदेश दिया। प्रभु राम के जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिये। रामलीला में पहले दिन नारद मोह से रावण अत्याचार तक मंचन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, निर्देशक राजेश गुप्ता, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, संतोष गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता, विकास गुप्ता, दीपक प्रजापति, आकाश साहू, सूरज साहू, अनुप श्रीवास्तव, सन्तोष भारती, शशिकांत विश्वकर्मा, सतेंद्र चौहान, आदि लोग उपस्थित रहे।