Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचोरों ने उड़ाया नकदी व गहना

चोरों ने उड़ाया नकदी व गहना

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने जेवर समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभेगी विवाह समारोह में सम्मिलित होने गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी रमेश सिंह 25 नवम्बर को सपरिवार विवाह समारोह में सम्मिलित होने गए थे। वहां से जब वापस लौटे तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा है जिसमें से नकदी व जेवरात गायब थे। चोरी की सूचना उन्होंने पुलिस को दी और तहरीर के माध्यम से बताया कि आलमारी में रखा सामान एक अदद सोने की चैन, एक बाली 5 सेट तथा एक अदद हीरे की कान बाली व सोने की अंगूठी व दो चाँदी की पायल, 10 नाक की कील व दो सोने के झुमके तथा पांच हजार रुपए नकद तथा अन्य कई सामान गायब है।