जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा कारतूस के साथ शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार बुधवार की दोपहर में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह चौकी प्रभारी सतहरिया उपनिरीक्षक संजय सिंह हमराह क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। समय करीब 4.30 बजे क्षेत्र भ्रमण करते हुए गोविंदासपुर पुलिया पर खड़े होकर वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर विचार विमर्श कर रहे थे इसी दौरान बाइक से आ रहा युवक पुलिस को देखते ही मुड़ कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर रोक लिया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बृजेश कुमार गौतम पुत्र रामजीत गौतम निवासी कबीरपुर थाना मुंगराबादशाहपुर बताया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
चोरी की बाइक, असलहे के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

Previous article


