Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरचोरी की घटनाओं से बचाव के लिए पुलिस ने किया सतर्क

चोरी की घटनाओं से बचाव के लिए पुलिस ने किया सतर्क

  • एएसपी ग्रामीण ने दुकानदारों से सीसीटीवी लगवाने की अपील की

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आए दिन हो रही चोरी व छिनैती की घटनाओं को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडे ने पुलिस बल के साथ कस्बे का भ्रमण करते हुए सभी व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे व घटनाओं के बचाव के लिए सतर्क रहने की बात कही। इस दौरान भ्रमण करते हुए दो दिन पूर्व हुए छिनैती वाली जगह पर गए साथ ही दुकानदारों को सतर्क करते हुए सीसीटीवी लगवाने की बार-बार अपील की। इस दौरान एबीएस चौकी प्रभारी हरीश चंद्र सिंह, उप निरीक्षक मुन्नी लाल कन्नौजिया सहित पुलिस बल मौजूद रहे।