जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर के खानजादा वार्ड स्थित जामा मस्जिद के प्रांगण में आज शीतलहर व सर्द हवाओं के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महमूद आलम ने अपने टीम के साथ असहाय जरूरतमंदों लोगो में कंबल वितरित किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मछलीशहर विधायक डा.रागनी सोनकर को चेयरमैन सबीना बानो ने पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इसी क्रम में विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए नारी को अपने हक के लिए लड़ने के प्रेरित किया और नारी शक्ति जिंदाबाद नारा लगाया। इस मौके पर तकरीबन 500 असहायों में कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि महमूद आलम ने बताया कि गरीब व निर्धन असहाय लोगों को इस कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का आयोजन किया गया है। जिसमें गरीब जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन तक कंबल पहुंचाने का भी कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर राजनरायण बिंद, कैलाश नाथ यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, अभिमन्यु यादव, श्यामजी यादव प्रधान, सूर्यभान यादव प्रधान, कमलेश यादव, विशाल यादव, डॉ.हस्सान सभासद, कौसर रब्बानी, मुन्ना सभासद, इश्तियाक खान, इज़हार खान, जिया मोहम्मद, इबरत मछलीशहरी, अब्दुल्लाह अंसारी, डा.परवेज सलमानी, इश्तियाक अंसारी, सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
चेयरमैन ने असहायों में बांटे कंबल

Previous article

