Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरकिसान यूनियन ने बैठक कर दिया ज्ञापन

किसान यूनियन ने बैठक कर दिया ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर।.सोमवार को सुइथाकला विकासखण्ड मुख्यालय के पास किसान यूनियन के सदस्यों ने सरकार के किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध बैठक कर मामले में खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

किसान यूनियन के ब्लाक संयोजक झिनकू सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह एक बैठक हुई जिसे सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान क्रय केन्द्र दलालों के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। जहां वरीयता क्रम में दलालों का धान तौला जा रहा है, किसानों को परेशान करना हीं इनकी नीयत है। इस किसान विरोधी कृत्य में सचिव, अध्यक्ष और जन प्रतिनिधि के कुछ लोगों की मिली भगत है। राजकीय बीज गोदाम रामनगर से पिछले वर्ष खरीदे गये गेहूं के बीज की सब्सिडी अभी तक किसानों को नहीं मिली है। किसानों को नि:शुल्क वितरित करने के लिये उपलब्ध कराये गये सरसों, चना, मटर के बीज को सत्ता पक्ष के चिन्हित लोगों को ही दिया गया। गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली और विद्युत कटौती आम बात हो गयी है। क्षेत्र की समस्त सड़के क्षतिग्रस्त हो चुकी है, गड्ढामुक्त के नाम पर खानापूर्ति की गयी है। बैठक के उपरांत किसानों की समस्याओं को लेकर खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया। किसान यूनियन के सदस्यों ने कहा कि यदि सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी करती है तो ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक मे अशोक पाडेय, रवि मिश्र, मनोज सिह, ऊर्मिला देवी, रामरती देवी, रामकरध, सुनीता राम अजोर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।