जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को मियांपुर मोहल्ला क्षेत्र में विद्युत बकायेदारों एवं विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध बृहद चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दौरान लगभग 140 मकानों की चेकिंग की गई। जिसमें से 35 बकायेदारों की बिजली काटी गई तथा 7 लोगों के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की गई। चेकिंग में इंजीनियर विवेक खन्ना अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल प्रथम, इंजीनियर रामआधार अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय, इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार उपखंड अधिकारी प्रथम, इंजीनियर सौरभ मिश्रा उपखंड अधिकारी द्वितीय, ए.के.सिंह, आनंद कुमार, सुरेंद्र यादव आदि अवर अभियंता उपस्थित मौजूद रहें। विवेक खन्ना के नेतृत्व में लाइनमैन एवं विद्युत विच्छेदन गैंग द्वारा बकायेदारों की लाइन काटी गई। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक दिन विद्युत बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अधिशासी अभियंता द्वारा सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से अपने विद्युत बिल को जमा करने का अनुरोध भी किया गया।
― Advertisement ―
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
चेकिंग के दौरान 35 के कटे कनेक्शन, 7 पर एफआईआर दर्ज

Previous article
Next article

