Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचार बदमाश तमंचों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार

चार बदमाश तमंचों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को तमंचों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया।

थानाध्यक्ष रामपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह हमराहियों के साथ सहनपुर पुराने टाकीज के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिले सुराग पर घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का संकेत दिया, वह भागने लगा। पीछा कर पुलिस टीम ने धर दबोचा। गिरफ्तार भदोही जिले के घमहापुर निवासी रवि शंकर पाल के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला। कागजात न होने पर बाइक सीज कर दी। शाहगंज कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय व उनके हमराहियों ने अशरफपुर उसरहटा निवासी गो-तस्कर शाह आलम को राजापुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपित शाह आलम शाहगंज कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। मड़ियाहूँ कोतवाली पुलिस ने मिले सुराग पर जोगापुर नहर पुलिया के पास से सुबाषपुर निवासी सत्यम गौड़ उर्फ विक्की को 315 बोर के तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष महराजगंज दिव्य प्रकाश सिंह व एसआइ एसपी पांडेय और उनके हमराहियों ने ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से लमहन निवासी इकबाल उर्फ पिंकी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।