Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचार दिन से जले ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों ने किया...

चार दिन से जले ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। विद्युत उपकेंद्र कबिरुद्दीनपुर के अंतगर्त आने वाले सरैयां गांव में चार दिन से जले हुए ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से आक्रोशित सरैयां गांव के ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफार्मर के सामने ग्राम प्रधान कैलाश नाथ के नेतृत्व में बुधवार को पहुँचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन से गांव का 63केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। जले हुए 63केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ऑनलाइन व मौखिक शिकायत भी कर दिया गया है। फिर भी अभी तक इस ट्रांसफार्मर को नही बदला गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि 24 से 48 घंटे के भीतर इस जले हुए ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग द्वारा नही बदला गया तो ग्रामीण ग्राम प्रधान कैलाश नाथ के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर जाएंगे। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान कैलाश नाथ, विजय शंकर राय, इंद्र प्रकाश राय, रामा शंकर तिवारी, कमलेश राय, विनय तिवारी, पुष्पा यादव, रविकांत राय, अनुराधा गौड़, इंद्रावती देवी, प्रिन्शु राय, अमन तिवारी, बुनेश राय, श्यामजी गुप्ता, रेनू गौड़, रूपचंद आदि मौजूद रहे।