Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरचार घरों से नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

चार घरों से नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

जौनपुर धारा, बदलापुर। विकास खंड के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत आने वाले इनामीपुर गांव में बीती रात चोरों ने चार अलग-अलग घरों से नकदी रूपए सहित लाखों रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इनामीपुर निवासी अमरनाथ सिंह का आरोप है कि वह घर के बरामदे में सो रहे थे और उनकी बहू आंगन में सो रही थी। बीती रात्रि करीब डेढ़ बजे घर से सटे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर घर में घुसे अज्ञात चोरों ने आंगन में सो रही महिला रोली सिंह को कुछ सुंघा कर उन्हें पकड़ लिया और रूम में रक्खे अटैची तथा आलमारी से नकदी सहित लाखों रुपए के गहने चोरी करते हुए अटैची सहित उसमें रखे कपड़ों को छत पर तितर वितर कर फरार हो गए। इसी क्रम में उक्त गांव निवासी रामजी मिश्रा कुछ सामान लिए फिर देवतादीन मिश्रा के घर चोरी करने में असफल रहे तथा कमलेश शर्मा के घर में रखे पैंट की पर्स से 8 सौ रूपए पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। वहीं रात्रि में ही सूचना मिलते मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए पीड़ित को सिंगरामऊ थाने बुलाया। पुलिस ने पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर मौका मुआयना करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी हुई है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जा रही है।