Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फूंका मड़हा

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फूंका मड़हा

  • पांच रिहायशी मड़हा व सामान जलकर राख, पांच दलित महिलाएं घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रसैना गांव में गुरूवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दलित वर्ग के लोगों के 5 रिहायशी मड़हों में आग लगा दी। आग से दलित वर्ग का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में 4 दलित महिलाओं को चोटें आई है जिसमें दो को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उक्त गांव के करिया सोनकर का गांव के यादव वर्ग से जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार दिन के लगभग 10 बजे यादव वर्ग के लोग अपनी गाय भैंस को लेकर विवादित जमीन पर खूंटा डालकर बांधने का प्रयास करने लगे। इस मामले की सूचना सोनकर पक्ष द्वारा स्थानीय थाने पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जबरदस्ती बांधे गए पशुओं को वहां से हटाकर विवादित जमीन खाली करा दिया गया। दोनों तरफ से तनाव होने के कारण गुरुवार रात्रि लगभग 3 बजे सोनकर वर्ग के मड़हे में आग लग गई। इस वर्ग का कथन है कि मड़हे में आग जान बूझकर लगाई गई है। विरोध करने पर आग लगाने वाले यह लोगों ने हमला करके करिया सोनकर की पत्नी मेढ़ा देवी, फूला देवी पत्नी रमेश सोनकर, तारा देवी 70 वर्ष पत्नी आलियार सोनकर को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जबकि दूसरे पक्ष से दुकान देवी पत्नी कामता प्रसाद यादव भी घायल हो गई हैं। सभी घायलों का पुलिस द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार जिला चिकित्सालय में कराया गया है। इस घटना में सोनकर पक्ष की 2 महिलाओं को जबकि यादव पक्ष से एक महिला को भर्ती कर लिया गया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी लाइन बाजार सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन कर रहे हैं।