जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश के लगभग 70000 शिक्षक कर्मचारियों को केंद्र सरकार के मेमोरेंडम की भांति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी मेमोरंडम जारी होने पर पुरानी पेंशन की उम्मीद जगी थी। परन्तु विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के चयनित लगभग 40000शिक्षकों को बाहर रखने से उनमें भारी आक्रोश व उबाल आ गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक(बेसिक) गणेश कुमार ने समस्त जिला बेसिक अधिकारियों को पत्र जारी कर बेसिक शिक्षा विभाग में 1 अप्रैल 2005 या उसके पश्चात नियुक्त ऐसे कर्मियों को विवरण मांगा है। जिसका विज्ञापन 1 अप्रैल 2005 से पूर्व प्रकाशित हो चुका था। पत्र में इस सूचना में विशिष्ट बीटीसी 2004 में नियुक्त शिक्षकों को सम्मिलित न करने को आदेशित किया गया है जो न्याय संगत नहीं है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर के जिलाअध्यक्ष राममूरत यादव का कहना है कि विशिष्ट बीटीसी 2004 का विज्ञापन 22 जनवरी 2004 को प्रकाशित किया गया था। इसी विज्ञापन के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति दिसंबर 2005 में दी गई। 3 मार्च 2023 के भारत सरकार के मेमोरेंडम को प्रदेश में लागू होते ही विशिष्ट बीटीसी शिक्षक भी पुरानी पेंशन के हकदार हो गये है। प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने शासन को नोटिस दिया कि यदि शासन ने विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को शामिल नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में शिक्षक 3 िदसंबर से लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। जिला कोषाध्यक्ष निरंजन यादव ने कहा कि शिक्षा निदेशक महोदय को पत्र संशोधन कर विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच को भी सम्मिलित कर उन्हें पुरानी पेंशन से आच्छादित करने का पत्र तत्काल जारी करना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीप्रकाश पाल व शैलेंद्र पाल ने कहा कि 2004 बैच के शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है। बैठक में उपस्थित अखिलेश सरोज, स्वतंत्र कुमार, संत कुमार सिंह, डॉ.सुभाष, राजू कुमार यादव, चंदा देवी, संध्या यादव, साधना चौबे, जहीर बेगम, राम सिंह यादव, सुरेश चंद यादव, रामकुमार माली, सूबेदार यादव, अशोक कुमार, रामचंद्र, चंद्रदेव, अमरनाथ, वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार गौतम, काशी नंदन मिश्रा, स्वामीनाथ सरोज सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
चयनित 4 हजार शिक्षकों को बाहर रखने पर भारी आक्रोश

Previous article


