जौनपुर धारा, जौनपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रांगण में सोमवार को हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के बैनर तले महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 92वां शहादत दिवस पर माला फूल व दीपक जलाकर दो मिनट मौन रहकर नमन कर श्रंद्धाजलि अर्पित की गयी। लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। उपस्थित सभी अधिवक्ता क्रिमिनल संतोष श्रीवास्तव, इंदरजीत पाल, विवेक यादव, प्रीति, विमला, शालिनी, शुभम, रामदेवल आदि सैकड़ों अधिवक्ता व वादकारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
चंद्रशेखर आजाद का मनाया गया शहादत दिवस



