Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचंद्रगुप्त मौर्य ने किया अखण्ड भारत का निर्माण

चंद्रगुप्त मौर्य ने किया अखण्ड भारत का निर्माण

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने भारत को बांग्लादेश से लेकर अफगानिस्तान तक एक सूत्र में पिरोते हुए खंड-खंड बिखरे भारत को अपने पराक्रम से अखंड भारत बनाया। सोमवार को सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित अच्छेलाल मौर्य की आवास पर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती में आयोजित गोष्ठी पर मुख्य अतिथि डाक्टर राहुल मौर्या ने कहीं। उन्होने कहा कि वह भारत के सबसे शक्तिशाली सम्राटों में एक थे। उन्होंने अपने गुरु के मार्गदर्शन में महान मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। सभासद रितेश मौर्या ने कहा कि मौर्य वंशकाल में अब तक भारत का स्वर्णिम कर रहा है। इनके पौत्र सम्राट अशोक ने उनके पर चिन्नू पर चलकर भारत को सोने की चिड़िया कहलाया। वक्ताओं में ओम प्रकाश मौर्य, अच्छे लाल मौर्य, राकेश मौर्य, सम्राट विशाल मौर्य, मानिकचन्द, संतोष मौर्य, महेश चंद्र, सुनील मौर्य व आनंद मौर्य आदि ने कहा कि हमें अपने बच्चों को महापुरुषों के पद चोन पर चलने को प्रेरित करना चाहिए। चंद्रगुप्त मौर्य के पौत्र सम्राट अशोक के जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने की मांग की। एक रैली सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र सीडा कार्यक्रम से निकलकर जनसभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम के पूर्व में लोगों ने चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके अखण्ड भारत के कल और उनके महान कार्यों को याद किया, और उनके द्वारा किए गए कार्यों से सीख लेने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद तथा संचालन शत्रुघ्न मौर्य  ने किया। इस अवसर पर अखिलेश मौर्या, अनूप मौर्य, सभासद रितेश मौर्या, महेश चन्द्र मौर्य, रितेश यादव, सुभाष मौर्य, मंगेश यादव, प्रशांत मौर्य, विशाल मौर्य, संतोष मौर्य, शुभम यादव, छोटेलाल मौर्य, शुभम मालीप्रेम, राकेश मौर्य व जटाशंकर शास्त्री आदि लोग मौजूद रहें।