― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघोसी की जनता ने सुनाया एतिहासिक पैâसला : लकी यादव

घोसी की जनता ने सुनाया एतिहासिक पैâसला : लकी यादव

  • साईकिल यात्रा के दौरान सपाइयों गिनाया भाजपा की कमियां

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साईकिल यात्रा के सातवें दिन मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के मल्हनी बजार से विधायक लकी यादव के अगुवाई में रवाना हुआ। वहीं साईकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए विधायक लकी यादव ने कहा है कि देश परिवर्तन चाहता है। घोसी की जनता ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अब देश में इंडिया गठबंधन भाजपा को हराने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों से किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब नाराज हैं। भाजपा ने गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है। भाजपा गरीबों को गुलाम बनाये रखना चाहती है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के पास बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है। भाजपा ने पूरे देश की जनता को लूटा है। अब चुनाव सामने देखकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में मात्र 200 रुपये की कमी की है। डीजल-पेट्रोल समेत खाने-पीने की चीजें तेल और दाल की कीमतों में महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मध्यम वर्ग और गरीबों की जेब काट कर पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है। गरीबों को धोखा दे रही है। कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किये हैं। आज पढ़े-लिखे नौजवानों के हाथ में नौकरी और रोजगार नहीं है। गांवों में बड़े पैमाने पर नौजवान बेरोजगार हैं। भाजपा सरकार बेरोजगारी पर झूठे आंकड़े देती है। वहीं डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। सरकार ने एक भी सरकारी अस्पताल नहीं बनाया। प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, छेड़खानी की घटनाएं हो रही है। अपराधियों और दबंगों कानून का डर नहीं है। कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर रही है। घोसी उपचुनाव को लेकर कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर यह संन्देश दिया है कि भाजपा सरकार को 2024 मे इस देश से बिदाई कर देगा। साईकिल यात्रा मे अखण्ड प्रताप यादव, हिरालाल विश्कर्मा, राजेन्द्र टाईगर, राहुल त्रिपाठी, सोचनराम विश्कर्मा, रामधारी पाल, रामयश यादव, भारत यादव, अनुपमा पटेल, आशीष, नितिन सैफई, आशोक नायक, प्रमोद यादव, सोनू यादव, संन्दीप यादव, शरद यादव, पवन यादव, महाबीर, राहुल यादव, कल्लू यादव, संघर्ष, बच्चा, अनील दूबे सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...