Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्लेसमेंट ड्राइव में 10 विद्यार्थियों का चयन, रोजगार कौशल पर जोर

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट ड्राइव में 116 विद्यार्थियों ने अभिरुचि एवं योग्यता परीक्षण में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि कंपनी प्रतिनिधियों ने रोजगार कौशल और उद्योग की जरूरतों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
Homeअपना जौनपुरघरौनी वितरण से विवादों में आएगी कमी

घरौनी वितरण से विवादों में आएगी कमी

  • विकास खण्ड मुख्यालय पर घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, सिकरारा। विकासखण्ड स्थित सभागार में खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव की देखरेख व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह के नेतृत्व में   स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई। इस योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम मे अपने सम्बोधन में ब्लाक प्रमुख ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) वितरित करने की एक महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजना है। इसके तहत ग्रामीणों को उनकी जमीन और घर का स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जा रहा है, जो उनके आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान से जीवन जीने की एक अनूठी पहल है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य अजय मिश्रा ने स्वामित्व योजना की सराहना करते हुए कहा है, ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में छः ग्राम पंचायत से मौजूद लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान समाजसेवी धीरू सिंह, सहायक विकास अधिकारी, नवीन यादव, के.के.मिश्रा, ब्रह्मजीत सिंह, ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप शंकर श्रीवास्तव, कुणाल मिश्रा, राजकुमार पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।