― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरउद्यमी विकास योजना से युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख

उद्यमी विकास योजना से युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की कार्याशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में किया गया। जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित युवाओं को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ऐसी पहली योजना है, जो बिना गारण्टी एवं ब्याज मुक्त योजना है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में अधिक से अधिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया, तथा कार्यशाला में उपस्थित बैंकर्स को प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृति/वितरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।इस योजना में परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा जिला स्तरीय समिति को समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक आवेदन कराने के साथ प्रचार प्रसार हेतु निर्देश दिये गये। उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि निर्माण व सेवा क्षेत्र में आवेदन तथा न्युनतम आठवी पास योग्यता के युवा ैैै.स्ेस.ल्ज्.ुदन्.ग्ह पर आवेदन कर सकते है।समाधान समन्वयक के दिल्ली से आए प्रतिनिधि रविन्द्र चौधरी व लखनऊ से आए प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से योजना के प्रत्येक बिन्दुओं व पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यशाला में अग्रणी जिला प्रबन्धक शंकर सामन्त, अपर साख्यिकी अधिकारी मो.रजा, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर, राजकुमार आई.टी.आई.प्रतिनिधि तथा औद्योगिक आस्थान सिद्दीकपुर के अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share Now...