Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखुटहन में मकान व दुकान से 26.50 लाख का सामान ले जाने...

खुटहन में मकान व दुकान से 26.50 लाख का सामान ले जाने का आरोप, नौ नामजद पर मुकदमा

पटैला बाजार में तोड़फोड़ और सामान उठाकर ले जाने की शिकायत, न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ केस

खुटहन। पटैला बाजार में मकान और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा लाखों रुपये का सामान, नकदी और आभूषण ले जाने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नौ नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 14 फरवरी की बताई गई है।

ट्रैक्टर-ट्राली से सामान ले जाने का आरोप

पटैला गांव निवासी रिजवाना बेगम पत्नी शकील खान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके मकान के एक कमरे में बब्लू कुरैशी कॉस्मेटिक और गारमेंट की दुकान चलाता था। दुकान में फर्नीचर, गारमेंट और अन्य सामान रखा हुआ था।

शिकायत के अनुसार, 14 फरवरी को जहांगीर खान, उस्मानिया, वकील खान, कयूम उर्फ लाला, फिरोज उर्फ मुन्ना, राजकुमार, ज्ञानचंद, अवधेश और बलराम उर्फ पिंटू समेत कई लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। आरोप है कि उनके हाथों में लाठी-डंडे और हथौड़े थे।

रिजवाना बेगम का आरोप है कि आरोपितों ने घर में घुसकर मकान और दुकान में तोड़फोड़ की तथा वहां रखा सामान ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर ले गए। शिकायत में सामान, नकदी और आभूषण समेत करीब 26.50 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने नौ नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।