Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर से निकले युवक की दूसरे दिन नहर में मिली लाश

घर से निकले युवक की दूसरे दिन नहर में मिली लाश

  • परिजन ने जताई हत्या की आशंका

जौनपुर धारा, सुइथाकला। थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव से सोमवार शाम से लापता युवक की लाश दूसरे दिन पुलिस चौकी सरायमोहिऊद्दीनपुर अन्तर्गत डेहरी गांव के पास शारदा सहायक नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। मामले में मृतक के चचेर भाई ने तहरीर में हत्या की आशंका जताते हुए थानाध्यक्ष से कार्रवाई की माँग की है। इधर लाश मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी 25 वर्षीय ओमकार सिंह पुत्र स्व. मातिबर सिंह सोमवार शाम बाइक द्वारा घर से निकला था। इधर युवक की देर रात तक वापसी न होने पर परिजन काफी खोजबीन के बाद मामले की सूचना पुलिस को दीे। खोजबीन चल ही रही थी कि इसी बीच चौकी क्षेत्र की डेहरी नहर की पुलिया पर एक बाइक और जैकेट लावारिस हालत में पाई गयी जो युवक की निकली। थोड़ी देर बाद खोजबीन में उसकी लाश शारदा सहायक नहर में पुलिया से लगभग सौ मीटर दूर ऊसरगाँव की पुलिया के पास मिली। लाश मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इधर मृतक के परिजन ने तहरीर में हत्या की आशंका जताते हुए थानाध्यक्ष से मामले में कार्रवाई करने की मांग कीे। बहरहाल। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ओमकार की मौत ने छीना उज्जवला की आँखों का उजाला

सुइथाकला। कोरोना काल की काली छाया से परिवार ऊबरा भी नही था कि ओमकार की मौत ने मृतक की माँ उज्जवला की आँखों का आखिरी उजाला भी छीन लिया। बता दें कि 2020 के कोरोना काल में जहां कोरोना ने मृतक के पिता मातिबर सिंह को छीनकर उज्जवला देवी की माँग को सूना किया, वहीं मई माह में उसकी आँखों का तारा हरिओम को भी छीनकर उसे हिलाकर रख दिया था। इन सबसे वह उबरी भी नहीं थी कि मंगलवार को ओमकार की लाश मिलने के बाद उसकी पूरी दुनिया ही उजड़ गई। मौत ने उसके आँखों का आखिरी उजाला भी छीनकर लोगों को स्तब्ध सा कर दिया। बता दें कि मृतक की आगामी 27 फरवरी को शादी भी होनी थी। मृतक ने जीविका के लिए गाँव के चौराहे पर चाय पान की दुकान खोल रखी थी। मौत ने दोनों परिवारों को हिलाकर रख दिया।