Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरघर लौटते समय वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

घर लौटते समय वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगदपुर के पास का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज लुंबिनी मार्ग मंगदपुर के पास वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि जेठपुरा गांव निवासी भोला गौतम 45वर्ष कुत्तूपुर के पास बिल्डिंग मैटेरियल पर मजदूरी का काम था शुक्रवार देर शाम करीब 8बजे साइकिल से घर जा रहा था कि जौनपुर शाहगंज मार्ग मंगदपुर मोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिए और जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों को जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। भोला मजदूरी करके अपने घर का जीविका चला रहा था उनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।