जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज बाजार में बीती रात साढ़े आठ बजे ट्रक के घुसने से घर के सदस्य तो बच गये। लेकिन दो बकरियों की चपेट में आने से मौत हो गयी। मौके पर मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी पहुंच कर ट्रक सहित ड्राइबर को गिरफ्तार कर लिया। मुफ्तीगंज निवासी अशोक सोनकर ने बताया कि रोज की तरह गुरूवार की रात अपनी दुकान बन्द करके घर पहुंचे।भीषण गर्मी व बिजली कटौती के कारण वह परिवार सहित घर के बाहर हवा में चला गये। उसी दौरान सिमेंट लदी ट्रक करकट व बाथरूम को तोड़ते हुए घर में घुस गयी जिसके चपेट में आने से दो बकरियों की मौत हो गई। मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक की स्टेरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। ड्राइबर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
घर में घुसी ट्रक से बाल-बाल बचे सदस्य, दो बकरी की मौत

Previous article
Next article

