जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव के कोटे की दुकान पर घटतौली की शिकायत पूर्तिनिरीक्षक अजय सिंह गुरुवार को मौके पर पहुँचकर जांच किया। जांच के दौरान कार्डधारकों के बयान भी लिए गए। उक्त गांव की कोटेदार रेनु देवी के विरुद्ध गांव के जितेश यादव ने घटतौली की शिकायत की थी, जिस पर जांच के लिए पूर्तिनिरीक्षक उक्त दुकान पर पहुँचकर इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन की जांच करने के साथ गाँव की कार्डधारक आरती देवी, प्रमिला देवी शर्मिला देवी व द्रौपदी देवी से राशनवितरण के बारे में बयान लिए। कार्डधारकों ने वितरण पर संतुष्टि जताई।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
घटतौली के आरोप की जांच करने पहुँचे पूर्तिनिरीक्षक

Previous article
Next article

