Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मैजिक की टक्कर से महिला की मौत, पुत्र गंभीर घायल; चालक वाहन सहित फरार

देवकली बाजार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरग्रामीण निर्भीकता से करें शत प्रतिशत मतदान : उपजिलाधिकारी

ग्रामीण निर्भीकता से करें शत प्रतिशत मतदान : उपजिलाधिकारी

  • उप जिलाधिकारी ने गांव में बैठक कर वोट प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर

जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चौकीखुर्द स्थित पंचायत भवन प्रांगण में आगामी चुनाव के मद्दे नजर उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता निर्भीकता से अपने मूल अधिकारों का उपयोग करते हुए शत प्रतिशत मतदान करें। उक्त बैठक में सीओ मछलीशहर गिरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष देवानंद रजक दल बल के साथ उपस्थित रहे। बैठक में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में वोट डाल कर वोट प्रतिशत बढ़ाने की अपील किया। इस बैठक में ग्रामसभा गोधना, किसुनदासपुर, अगहुवा, माधोपुर, बरावा, जगदीशपुर, लासा, अदारी, चौकीकला ग्राम सभाओं के प्रधान बीडीसी सदस्य, आशा आंगनबाड़ी समूह की महिलाएं व ग्रामसभा के संभ्रांत विरेन्द्र पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, हरि मोहन तिवारी, अरुण पाण्डेय, शिव कुमार गुप्ता, चन्द्र सेन गिरी, संतोष तिवारी, हनुमंत पाण्डेय, राम विश्वकर्मा, शम्भू नाथ पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, सुनील कुमार गौतम, धर्मराज गौतम, गोरे लाल व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।