जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के लौकरी गांव में शुक्रवार की देर शाम को आग से लगभग 15 बिस्वा गेंहू की खड़ी फसल जल गयी। गांव वालों की सतर्कता से लगभग दस बीघे गेंहू की फसल को बचा लिया गया। उक्त गांव निवासी मोहम्मद जमील के खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गयी। हवा के कारण आग उनके खेत से सरफराज खान तथा फहीम खान के खेत मे पहुंच गयी। तीनों लोगो का लगभग 15 बिस्वा गेंहू जल गया। आग लगने की सूचना पर आस पास के लोग काफी प्रयास से आग को बुझा दिये। अगर लोग जागरूक नही होते तो आग विकराल रूप ले लेती। ग्रामीणों की मदद से आज को बुझाया गया।
― Advertisement ―
भरत भूषण तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भरत भूषण तिवारी प्रकरण को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की स्वतंत्र जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
अज्ञात कारणों से लगी आग से 15 बिस्वा गेंहू की फसल जलकर राख

Previous article

