― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधान के घर में घुसकर करीब आधा दर्जन दबंगों ने किया...

ग्राम प्रधान के घर में घुसकर करीब आधा दर्जन दबंगों ने किया हमला

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में ग्राम प्रधान के घर में घुसकर करीब आधा दर्जन दबंगों ने जमकर हमाला बोल दिया। दबंगों के हमले में प्रधान व उनके भाई सहित परिवार के कई लोग घायल हो गयें। घर की महिलाएं भी जख्मी है। चार दिनों तक थाने का चक्कर काटने के बाद मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने शुक्रवार को देर रात पीड़ित का मुकदमा दर्ज किया। ग्राम प्रधान गांव में ही खड़ंजे और नाली के मरम्मत का कार्य कर रहें थे। जिसका वह लोग विरोध कर रहें थें और जबरन कार्य को रुकवा रहें थें। मरम्मत कार्य नहीं रूका तो वह लोग नाराज होकर प्रधान तथा उनके परिवार के लोगों पर लाठी डंडा लेकर हमला बोल दिए। आधा दर्जन से अधिक दबंग ग्राम प्रधान के घर पर चढ़कर जमकर पथराव भी किया। दबंग के हमले में भाई का सर फूटा है और ग्राम प्रधान का हाथ टूटा होना बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि घर की कई महिलाएं भी जख्मी है। घायल ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि बीते 17जून को वह घर के पास ही खडंजा व नाली के मरम्मत का कार्य कर रहें थे। जिसका वह लोग विरोध कर रहे थे मैंने कहा कि आपको कोई आपत्ति है तो आप लोग कहीं से लिखित आदेश लेकर आए तभी काम रूकेगा उसके बाद वह लोग नाराज हो गए और हम पर और हमारे परिवार के लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई। हम दोनो भाई अपनी जान बचाकर घर में भागें तो वह लोग घर के लोगों पर पथराव कर दिए। कई दिनों से थाने का चक्कर काट रहा हूं उसके बाद भी पुलिस मेरा मुकदमा नहीं दर्ज कर रहीं थी।

Share Now...