Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरग्राम चौपाल में सभी समस्याओं का होगा समाधान : बीडीओ

ग्राम चौपाल में सभी समस्याओं का होगा समाधान : बीडीओ

  • मुर्तजाबाद प्राथमिक विद्यालय में हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के मुर्तजाबाद प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी रवि सिंह ने बताया कि सरकार का मूलभूत उद्देश्य यह है कि जो गरीब तबके हैं ब्लाक पर, तहसील पर या जिले पर नहीं पहुंच पा रहे है इसलिए शुक्रवार को हर गांव में सरकार के आदेश के अनुसार चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं का निबटारा किया जायेगा जिसमें हर एक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेगे। सबकी समस्या सुनकर जिस विभाग की समस्या रहेगी तुरन्त निस्तारण होने लायक रहेगा तो तुरन्त निस्तारण हो जायेगा नहीं तो तहसील स्तर या जिला स्तर तक होगा तो वहां निस्तारण किया जायेगा। खंड विकास अधिकारी ने चौपाल में सवाल किया तो रामसमुझ ने कहाकि हमारे बस्ती के पास एक एकड़ 59 डिसमिल भूमि है यदि वहां बारात घर बन जाय तो बेटियों की शादी के लिए अच्छी ब्यवस्था हो जायेगी। चार पांच दिन पहले आधी रात में चार लोगों लालचन्द गौड़, पवन, शिवकुमार, दीपचन्द, कपूर का मड़हा गिर जाने से दैविक आपदा में लेते हुए आवास के लिए चिन्हित कर आवास दिलाने का भरोसा दिलाया। ज्योति ने बताया कि बरसात हो जाने के बाद हम लोग अपने घर नहीं पहुंच पाते इस पर क्षेत्रीय लेखपाल रामेश्वर यादव ने तुरन्त जाकर मौके पर जांच की। इसी क्रम में अशोक राय ने बताया कि सोसाइटी पर राजकीय पशु चिकित्सालय पर शौचायल की सुबिधा नहीं है। मौके पर जाकर खुद खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया और शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लेखपाल रामेश्वर यादव, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी रवि कुमार, धर्मेन्द्र यादव, सभी आगनवाड़ी, ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।