Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरग्यारह सदस्यीय संघर्ष समिति का हुआ चयन

ग्यारह सदस्यीय संघर्ष समिति का हुआ चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बेसिक शिक्षा में शिक्षक संघ की मजबूती के लिए गुरुवार को ब्लाक स्तरीय ग्यारह सदस्यीय संघर्ष समिति का चयन हुआ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई के अध्यक्ष डॉ.रणंजय सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में गुरुवार को इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सदरुद्दीनपुर में ब्लाक ईकाई की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें संगठन के कोर कमेटी के समक्ष अध्यक्ष और मंत्री उमेश चन्द्र यादव द्वारा संघर्ष समिति के अध्यक्ष के रूप में राम आसरे व मन्त्री दिनेश कुमार का चयन किया गया।इसी कड़ी में उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार, गिरीश सिंह, प्रकाश यादव व रविशंकर यादव, संयुक्त मंत्री के रूप में राकेश मौर्य, शिवानंद यादव, शकुंतला मिश्रा व चिन्मय विश्वास और राजेश कुमार गौतम मीडिया प्रभारी के रूप में चयनित किए गए। डॉ.सिंह ने कहा कि इससे शिक्षक संघ को मजबूती के साथ ही शिक्षक हितों में संघर्ष करने में बल मिलेगा।तत्पश्चात कोर कमेटी द्वारा चयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का समापन संरक्षक मण्डल के दुष्यंत मिश्रा, बेचू सिंह व राधेश्याम द्वारा आशीर्वचन दिया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी और अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही। समिति का चयन कार्यादिवस के बाद किया गया।